लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद को घेरने, कार का शीशा तोड़ने के मामले में चार लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 7, 2021 19:15 IST

Open in App

कुरुक्षेत्र, सात अप्रैल भाजपा सांसद नायब सिंह सैनी को घेरे जाने और उनकी कार का शीशा तोड़े जाने के एक दिन बाद पुलिस ने बुधवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रदर्शनकारी किसानों ने कल सैनी को उस समय घेर लिया था जब वह एक पार्टी कार्यकर्ता के घर से जा रहे थे।

सैनी ने मंगलवार को कहा था कि पुलिस को उस समय विकट स्थिति का सामना करना पड़ा जब वह उन्हें यहां से 20 किलोमीटर दूर शाहबाद मारकंडा में भीड़ के चंगुल से निकालने की कोशिश कर रही थी।

पुलिस ने बुधवार को कहा कि चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और हत्या की कोशिश, दंगे, गैर कानूनी रूप से एकत्र होने तथा गलत तरीके से रोकने सहित भारतीय दंड संहिता के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस संबंध में पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘बुधवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया और उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।’’

मामले में दस लोगों के नाम सहित आठ-दस अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इस बीच, चार लोगों की गिरफ्तारी के खिलाफ बड़ी संख्या में किसान आज शाहबाद मारकंडा थाने के बाहर एकत्र हो गए और प्रदर्शन किया जिन्हें भकियू से संबद्ध बताया जा रहा है।

थाने के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और इसके दरवाजों को बंद कर दिया गया।

थाना राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (जीटी रोड) पर स्थित है जहां यातयात अवरुद्ध हो गया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सैनी पर हमले की कल निन्दा की थी।

उन्होंने चंडीगढ़ में कहा था कि प्रदर्शन करना किसानों का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल