लाइव न्यूज़ :

टैंकरों के "चोर कम्पार्टमेंट" से पेट्रोल पम्प मालिकों को चूना लगाने वाले चार लोग धरे गए

By भाषा | Updated: September 25, 2021 16:47 IST

Open in App

इंदौर, 25 सितंबर मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में टैंकरों से शातिर तरीके से ईंधन चुराकर पेट्रोल पम्प मालिकों को हर माह लाखों रुपये का चूना लगाने के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक टैंकर मालिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस अधीक्षक महेशचंद्र जैन ने संवाददाताओं को बताया कि खुड़ैल क्षेत्र के एक पेट्रोल पम्प के प्रबंधक की शिकायत पर टैंकर मालिक पिंटू राठौर, इसके चालक दिलीप केलकर और खलासी अजय केलकर के साथ मैकेनिक चन्द्रशेखर नरवरिया को भी गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि टैंकर मालिक ने करीब छह माह पहले इस मैकेनिक को 35,000 रुपये का मेहनताना देकर अपने टैंकरों के भीतर खास जगह बनवाई थी जिसे स्थानीय बोलचाल में "चोर कम्पार्टमेंट" कहा जाता है।

जैन ने बताया, "आरोपी के टैंकर के चोर कम्पार्टमेंट में गुप्त तरीके से करीब 250 लीटर पेट्रोल या डीजल जमा कर रखा जा सकता है। यह भाग लोहे की चाबी के जरिये वॉल्व को घुमाकर खोला और बंद किया जाता है।"

उन्होंने बताया कि तेल कंपनियों के डिपो में टैंकर में ईंधन भरवाते वक्त आरोपी "चोर कम्पार्टमेंट" को खोल देते थे, जबकि पेट्रोल पम्प पर टैंकर खाली करते वक्त इस भाग को बंद कर ईंधन चुरा लिया जाता था और बाद में इसे निकालकर बेच दिया जाता था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस तरह पेट्रोल पम्प मालिकों को हर माह लाखों रुपये का चूना लगाने के मामले में कुल 1.4 करोड़ रुपये कीमत के सात टैंकर जब्त किए गए हैं और विस्तृत जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा