लाइव न्यूज़ :

जबलपुर में नकली सोने को असली बताकर ठगी करने के आरोप में चार व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 16, 2021 14:50 IST

Open in App

जबलपुर (मप्र), 16 अप्रैल मध्य प्रदेश के जबलपुर में नकली सोने के 19 बिस्किट को असली बताकर एक व्यक्ति से कथित रूप से 14.70 लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने यहां चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी शुक्रवार को दी।

नगर पुलिस अधीक्षक (गढ़ा) तुषार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गये आरोपियों की पहचान जगदीश (35), पी एम सादिक (36), जाकिर हुसैन खान (40) एवं मोहसिन शेख (25) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि जगदीश एवं सादिक गुजरात के अहमदाबाद के निवासी है और बाकी दोनों महाराष्ट्र के ठाणे के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि ये चारों अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हैं और इन्हें मुकुल पटेल नामक व्यक्ति को नकली सोने के बिस्किट बेचने के मामले में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों ने नकली सोने के 19 बिस्किट को असली बताकर उससे 14.70 लाख रुपये ठगे थे।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने इन आरोपियों से नकली सोने के बिस्किट, 14.60 लाख रुपये नगद एवं एक कार भी बरामद की है।

उन्होंने कहा कि इन आरोपियों द्वारा ठगे जाने के बारे में पता चलने पर मुकुल पटेल ने दो दिन पहले पुलिस में शिकायत की दी, जिसके बाद यहां विजय नगर पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन