लाइव न्यूज़ :

हाथरस में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद मवेशियों के वध के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 10, 2021 01:14 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), नौ जून हाथरस जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद चार लोगों को मवेशियों के वध के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि इनमें से दो आरोपी मुठभेड़ के दौरान घायल हो गए।

हाथरस के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने बताया कि चांदपा पुलिस थाना क्षेत्र में तड़के मुठभेड़ शुरू हो गई। इस क्षेत्र में मवेशियों के अवशेष मिले थे।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो आरोपी घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी मवेशियों का वध करने की योजना को अंजाम देने के लिए घूम रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उनके पास से दो अवैध आग्नेयास्त्र, दो छूरी और कसाई द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले तीन चाकू जब्त किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह