लाइव न्यूज़ :

डेंगू से बच्चे की मौत के बाद डॉक्टर पर हमले के मामले में चार लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 2, 2021 19:13 IST

Open in App

चिकमगलुरू, दो जून डेंगू से बीमार छह साल के बच्चे की मौत के मामले में एक चिकित्सक की हत्या के प्रयास में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि डॉक्टर का इस समय इलाज चल रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि डेंगू से पीड़ित बच्चे को जिले के तारिकेरे कस्बे में सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने बताया कि जब उसकी हालत बिगड़ी तो उसे शिवमोगा स्थित अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

बच्चे की मौत से नाराज उसके परिजनों तथा रिश्तेदारों ने डॉक्टर पर हमला कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया