लाइव न्यूज़ :

दक्षिणी दिल्ली में एक व्यक्ति के साथ मारपीट के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 4, 2021 20:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जनवरी दिल्ली में पैसों के लेनदेन को लेकर कथित रूप से एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने के लिये प्रॉपर्टी डीलर और उसके तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि आरोपी दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय इलाके में स्थित पीड़ित के घर में जबरदस्ती घुसे और उसके साथ मारपीट की।

उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान दीपक सिंह (24) और उसके तीन कर्मचारियों सनी (20), अशोक (22) और विकास पासवान (26) के रूप में हुई है। तीनों नेब सराय के निवासी हैं जबकि पीड़ित अतुल कुमार सिंह शिक्षक हैं और अपने परिवार के साथ रहते हैं।

पुलिस ने कहा कि पता चला है कि पीड़ित पर दीपक की 10,000 रुपये की देनदारी है लेकिन जब पीड़ित ने उसे पैसा नहीं लौटाया तो आरोपी अपने कर्मचारियों के साथ 31 दिसंबर की रात उसके घर पहुंच गया। उस समय घर में नववर्ष की पार्टी चल रही थी। हालांकि पीड़ित ने उन्हें घर के अंदर नहीं घुसने दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस दौरान उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई, जिसके बाद आरोपियों ने सिंह की पिटाई कर दी। झड़प के दौरान पीड़ित के दोस्त मनीष को भी हल्की चोटें आई हैं।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि पीड़ित ने 31 दिसंबर को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन