लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस का कथित टीका लगाने के मामले में चार लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 17, 2021 13:08 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 17 फरवरी गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी क्षेत्र में कोरोना वायरस का कथित टीका लगाने के मामले में चिकित्सा विभाग ने सात लोगों के खिलाफ थाना दादरी में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है

थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें कस्बा दादरी में स्थित एक निजी पैथ लैब में कुछ लोग कोरोना वायरस का कथित टीका मुफ्त में लगा रहे थे।

उन्होंने बताया कि ये लोग एक निजी कंपनी के टीके को कोरोना वायरस का टीका बताकर लोगों को लगा रहे थे। इसी दौरान स्वास्थ विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने टीके बरामद कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि औषधि निरीक्षक तथा स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए ।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया है । पुलिस ने इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दादरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक संजीव सारस्वत ने बताया कि कोविड-19 से बचाव के लिए केंद्र सरकार ने कोविशील्ड और कोवैक्सीन के टीके को मंजूरी दी है। इसके अलावा देश में अन्य किसी टीके को मंजूरी नहीं दी गई है।

सारस्वत ने बताया ‘‘ मंगलवार को जीटी रोड स्थित एक पैथोलॉजी लैब में कथित तौर पर एक निजी कंपनी का टीका लोगों को लगाया जा रहा था और इसकी जानकारी विभाग को मिलते ही एक टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक वहां कुछ लोगों को टीका लग चुका था। ’’

सारस्वत ने बताया कि टीम ने वहां रखे टीके के पैकेट को जब्त कर लिया है।

मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?