लाइव न्यूज़ :

सूचना मुहैया कराने में कोताही करने पर चार अधिकारियों पर जुर्माना लगाया

By भाषा | Updated: November 25, 2021 18:26 IST

Open in App

जयपुर,25 नवंबर राजस्थान के सूचना आयोग ने आम जन को सूचना मुहैया कराने में कोताही बरतने वाले परिवहन, स्थानीय निकाय और ग्रामीण विकास महकमे के चार अधिकारियों पर अलग अलग मामलों में बीस हजार रूपये का जुर्माना लगाया है।

आयोग से मिली जानकारी के अनुसार उसने उदयपुर परिवहन विभाग के अधिकारी पर पांच हजार रूपये, नागौर जिले के लाडनूं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पर दो अलग-अलग मामलों में प्रत्येक पर पांच पांच हजार रूपये तथा चितौड़गढ़ जिले में निम्बाहेड़ा के विकास अधिकारी पर पांच हजार रूपये काजुर्माना लगाया है। आयोग ने यह राशि इन अधिकारियों के वेतन से वसूलने का निर्देश दिया है।

इस तरह के एक मामले में उदयपुर के सुरेश कुमार ने परिवहन विभाग से वाहनों पर सामान रखने वाले जंगले के बारे में दिशा निर्देशों की जानकारी मांगी थी। लेकिन विभाग दो साल तक कोई जवाब नहीं दिया। आयोग ने उदयपुर के परिवहन अधिकारी से जवाब तलब किया। लेकिन अधिकारी ने कोई जवाब नहीं दिया।

इस पर सूचना आयुक्त नारायण बारेठ ने अधिकारी पर पांच हजार रूपये का जुर्माना लगाने का आदेश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!