लाइव न्यूज़ :

इस साल पांच चक्रवाती तूफानों में से चार भीषण तूफान की श्रेणी में थे

By भाषा | Updated: December 6, 2020 17:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर इस साल बंगाल की खाड़ी या अरब सागर से पैदा हुए पांच चक्रवाती तूफानों में से चार तूफान भीषण या इससे अधिक गंभीर श्रेणी के थे। इनमें ‘अम्फान’ भी शामिल है जो प्रचंड तूफान में तब्दील हो गया था।

मॉनसून से पहले की अवधि में अरब सागर में और मॉनसून के बाद अक्टूबर से दिसंबर के दौरान बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफानों का बनना असामान्य नहीं है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि 1990 से लेकर अब तक हर साल पूर्वी और पश्चिमी तटों पर समुद्रों में (बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में) चार तूफान बनते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हर साल पांच तूफान आना सामान्य बात है।’’

इस साल का पहला चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ था। बंगाल की खाड़ी से पैदा हुआ यह तूफान प्रचंड तूफान में बदल गया था। इससे पहले ओडिशा में 1999 में ऐसे तूफान ने तबाही मचाई थी और हजारों लोग मारे गये थे।

हालांकि ‘अम्फान’ कमजोर हो गया था और 19 मई को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों से टकराया।

इसके एक पखवाड़े के भीतर अरब सागर में एक तूफान ने आकार लिया और भीषण तूफान की शक्ल ले ली। इसे ‘निसर्ग’ नाम दिया गया। यह मुंबई के पास अलीबाग में समुद्र तट से टकराया और इससे केरल में एक जून को सामान्य रूप से मॉनसून के आने में मदद मिली।

इनके अलावा तीन तूफान पिछले एक महीने में बने थे इनमें दो बंगाल की खाड़ी में और एक अरब सागर में जन्मा।

इनमें ‘गति’, ‘निवार’ और ‘बुरेवी’ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया