लाइव न्यूज़ :

झारखंड में चार कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 20, 2021 12:03 IST

Open in App

हजारीबाग (झारखंड), 20 अक्टूबर झारखंड में हजारीबाग जिले के कैनरी पहाड़ी इलाके में चार कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार और अन्य सामान जब्त किया गया।

पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौठे ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस दल ने राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल को घेरकर सोमवार देर रात बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी बिहार के नालंदा जिले से हैं।

चौठे ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी एक अंतर-राज्यीय गिरोह के सदस्य हैं और वे बिहार के पटना तथा नालंदा जिले में दो दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं। उन्होंने बताया कि समूह के अन्य तीन सदस्य भागने में सफल रहे जिन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आठ एम एम की दो राइफल और 10 कारतूस समेत अन्य चीजें बरामद कीं। उन्होंने कहा कि अपराधियों ने यह स्वीकार किया कि वे पटना के कंकरबाग कालोनी में प्रमुख आभूषण दुकान में लूट के मामले में शामिल थे।

पुलिस ने चारों आरोपियों को मंगलवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?