लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर, कीमती उपहार देने के नाम पर ठगी करने के आरोप में चार नाइजीरियाई गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 29, 2021 14:22 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 29 नवंबर गौतमबुद्ध नगर जिला पुलिस ने सोशल मीडिया पर महिलाओं से दोस्ती कर उन्हें कीमती उपहार भेजने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने के आरोप में चार नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस. ने सोमवार को बताया कि नोएडा के सेक्टर-28 में रहने वाले सेना के एक अधिकारी की पत्नी ने शिकायत में कहा है कि एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर उनसे दोस्ती की और खुद को विदेशी बताया।

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता को कीमती उपहार भेजने और उसके कस्टम (सीमा शुल्क विभाग) में फंसे होने की बात कह कर लाखों रुपये ठग लिए।

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना सेक्टर 20 पुलिस ने सोमवार को प्राप्त सूचना के आधार पर नाइजीरियाई मूल के चार लोगों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान ब्राहिम लिंकन, सल्वेस्टर, मस्तीन तथा जस्टिन के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से 12 मोबाइल फोन, लैपटॉप, तथा साढे तीन लाख रुपए नकद बरामद हुए हैं।

अधिकारी ने उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी खुद को अमेरिकी, ब्रिटिश आदि बताकर भारतीयों से सोशल मीडिया पर दोस्ती करते और फिर महंगे उपहार देने के नाम पर उनके साथ ठगी करते थे।

पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह