लाइव न्यूज़ :

पंजाब में 1500 करोड़ रु की लागत से स्थापित होंगे चार नए मेडिकल कॉलेज

By भाषा | Updated: June 9, 2021 20:14 IST

Open in App

मोहाली, नौ जून पंजाब सरकार राज्य में 1,500 करोड़ रुपये की लागत से चार नए सरकारी मेडिकल कॉलेज की स्थापना करेगी। चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री ओ. पी. सोनी ने यहां बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने यहां डॉ बी आर अंबेडकर राजकीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान की चारदीवारी की आधारशिला रखने के बाद कहा कि यह कॉलेज मोहाली, होशियारपुर, कपूरथला और मलेरकोटला में बनाए जाएंगे।

सोनी ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों से जल्दी ही हर साल 500 डॉक्टर निकलेंगे जिसके बाद पंजाब में डॉक्टरों की कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पंजाब के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की लगभग 1,400 सीटें हैं जिनमें कॉलेज खुलने के बाद 500 की वृद्धि हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि सभी कॉलेजों के लिए जमीन उपलब्ध है लेकिन मोहाली में डॉ बी आर अंबेडकर राजकीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान सबसे पहले काम करना शुरू करेगा क्योंकि पहले से ही 300 बिस्तर का अस्पताल मौजूद है जिसे मेडिकल कॉलेज से जोड़ना भर है। मंत्री ने कहा कि मोहाली के मेडिकल कॉलेज के लिए लगभग अस्सी फीसदी शिक्षकों की भर्ती हो चुकी है और अन्य चिकित्सकीय कर्मचारियों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos