लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के चार नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: December 16, 2021 22:19 IST

Open in App

हैदराबाद, 16 दिसंबर तेलंगाना में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के चार नए मामले दर्ज किए जाने के साथ ही राज्य में बृहस्पतिवार तक ऐसे मामलों की संख्या बढ़कर सात तक पहुंच गई।

तेलंगाना के जनस्वास्थ्य निदेशक जी श्रीनिवास राव ने कहा कि चार नए मामलों में से तीन लोग केन्या के हैं जबकि एक व्यक्ति भारतीय मूल का है। उन्होंने कहा कि मरीजों के बारे में अन्य जानकारियो जुटाई जा रही हैं इसलिए शुक्रवार को विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

वहीं, राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि तीन अन्य नमूने भी जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए हैं जिनके नतीजे का इंतजार है।

इस बीच, तेलंगाना में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 190 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6,79,064 हो गई। इसी अवधि में कोविड-19 के दो और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,012 तक पहुंच गई। तेलंगाना में वर्तमान में 3,805 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos