नोएडा में कोविड-19 के चार नए मामले

By भाषा | Updated: February 1, 2021 12:36 IST2021-02-01T12:36:23+5:302021-02-01T12:36:23+5:30

Four new cases of Kovid-19 in Noida | नोएडा में कोविड-19 के चार नए मामले

नोएडा में कोविड-19 के चार नए मामले

नोएडा, एक फरवरी नोएडा में कोविड-19 के चार नए मामले आने से सोमवार को संक्रमितों की संख्या 25,361 हो गयी।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के चार नए मामलों की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि इस दौरान चार लोगों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गयी। विभिन्न अस्पतालों में 51 मरीजों का उपचार चल रहा है। अब तक 25,219 लोग ठीक हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि नोएडा कोविड-19 के संक्रमण की वजह से 91 लोगों की मौत हो चुकी है।

दोहरे ने बताया कि पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने के बाद अब दूसरे चरण की तैयारी शुरू कर दी गई है। दूसरा चरण पांच फरवरी से शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान कुल दो हजार लोगों को टीका लगेगा। इस चरण में पुलिस, जिला प्रशासनिक, अस्पताल के अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Four new cases of Kovid-19 in Noida

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे