मिजोरम में कोविड-19 के चार नए मामले, संक्रमितों की संख्या 4,223 हुई

By भाषा | Updated: January 3, 2021 14:36 IST2021-01-03T14:36:25+5:302021-01-03T14:36:25+5:30

Four new cases of Kovid-19 in Mizoram, 4,223 infected | मिजोरम में कोविड-19 के चार नए मामले, संक्रमितों की संख्या 4,223 हुई

मिजोरम में कोविड-19 के चार नए मामले, संक्रमितों की संख्या 4,223 हुई

आइजोल, तीन जनवरी मिजोरम में कोविड-19 के कम से कम चार नए मामले सामने आए हैं और इन मरीजों में सीमा सुरक्षा बल का एक जवान और एक नाबालिग लड़की भी शामिल है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर यहां 4,223 हो गई। यह जानकारी रविवार को एक अधिकारी ने दी।

उन्होंने बताया कि नए मरीजों में दो ऐसे हैं जो हाल में पश्चिम बंगाल और असम से लौटे हैं।

अधिकारी ने कहा कि मिजोरम में 104 लोगों का इलाज चल रहा है और 4,111 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में संक्रमण से आठ लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Four new cases of Kovid-19 in Mizoram, 4,223 infected

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे