लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के चार नये मामले, मरीजों की कुल संख्या 16,882 हुई

By भाषा | Updated: April 12, 2021 11:26 IST

Open in App

ईटानगर, 12 अप्रैल अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के चार नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले 16,882 पर पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि संक्रमितों में एक सुरक्षाकर्मी भी शामिल है।

पूर्वोत्तर राज्य में कुल 36 मरीज अब भी संक्रमण की चपेट में हैं जबकि 16,790 लोग बीमारी से स्वस्थ हुए हैं।

अधिकारी ने बताया कि अब तक 56 लोगों की इस बीमारी के कारण मौत हुई है।

राज्य निगरानी अधिकारी लोबसांग जाम्पा ने बताया कि उत्तर प्रदेश से लौटा सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का एक जवान भी नये संक्रमितों में शामिल है।

उन्होंने बताया कि रविवार को 144 नमूनों की जांच सहित राज्य में कुल मिलाकर 4,17,041 नमूनों की जांच की गई है।

इस बीच, राज्य टीकाकरण अधिकारी (एसआईओ) ने दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक एक लाख से अधिक लोगों को टीका लग चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता