लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के चार नए मामले

By भाषा | Updated: November 7, 2021 11:56 IST

Open in App

ईटानगर, सात नवंबर अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के चार नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 55,180 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. लोबसांग जाम्पा ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के पांच और मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, जिससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 54,840 हो गयी है।

राज्य में कोविड-19 के 60 मरीज उपचाराधीन हैं। तवांग जिले में कोविड-19 के सर्वाधिक 11 मरीज उपचाराधीन हैं। इसके बाद लोहित, लोअर दिबांग वैली और ईस्ट सियांग जिले में नौ-नौ मरीज इलाज करवा रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुयी, जिससे मृतकों की संख्या 280 पर स्थिर है। अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 से ठीक होने की दर 99.38 फीसदी है। डॉ. जाम्पा के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में अब तक 11,88,349 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी है, जिसमें से 446 नमूनों की जांच शनिवार को की गयी।

टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग के अनुसार राज्य में अब तक कुल 13,33,963 लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है