लाइव न्यूज़ :

अरूणाचल प्रदेश में कोविड-19 के चार नए मामले

By भाषा | Updated: November 15, 2021 13:39 IST

Open in App

ईटानगर, 15 नवंबर अरूणाचल प्रदेश में कोविड-19 के चार नए मामले सामने आने के साथ सोमवार को यहां संक्रमण के कुल 55,220 मामले हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य के निगरानी अधिकारी डॉ. लोबसांग जाम्पा ने बताया कि बीते 24 घंटे में यहां पर संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 280 बनी हुई है।

इस उत्तरपूर्वी राज्य में कोविड-19 से पीड़ित 44 मरीजों का उपचार चल रहा है तथा अब तक कुल 54,896 लोग इस रोग को मात दे चुके हैं। राज्य में कोविड-19 से उबरने की दर 99.41 फीसदी है।

जाम्पा ने बताया कि राज्य में अब तक कुल 11,92,968 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है। यहां संक्रमण दर 1.79 फीसदी है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमांग पाडुंग ने कहा कि अब तक कुल 13,57,411 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?