अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के चार नए मामले
By भाषा | Updated: October 20, 2021 12:50 IST2021-10-20T12:50:37+5:302021-10-20T12:50:37+5:30

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के चार नए मामले
पोर्ट ब्लेयर, 20 अक्टूबर अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के चार नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,646 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि संपर्क तलाश के दौरान दो नए मामले सामने आए जबकि दो अन्य मरीज ने हाल में यात्रा की थी। अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के कारण अब तक 129 लोगों की मौत हो चुकी है।
अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में तीन और मरीज संक्रमण मुक्त हो गए, जिसके बाद कुल ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,509 हो गई। यहां अब आठ मरीजों का उपचार चल रहा है। अब तक केंद्रशासित प्रदेश में 4,70,203 लोगों को टीके की खुराक दी गई है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।