लाइव न्यूज़ :

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के चार नए मामले

By भाषा | Updated: July 17, 2021 12:00 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 17 जुलाई अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के चार नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,505 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि दो मामलों की जानकारी संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश के दौरान हुई। वहीं दो आगंतुक हवाईअड्डे पर संक्रमित पाए गए।

उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में दाखिल होने से पहले विमान से आने वाले सभी लोगों की आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य है।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई और मृतकों की कुल संख्या 129 बनी हुई है। यहां अब 16 मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं एक और मरीज के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,360 हो गई।

केंद्राशासित प्रदेश में अब तक 2,51,493 लोगों को कोविड-19 टीके की खुराक दी जा चुकी है, जिनमें से 1,73,186 को पहली खुराक तथा 78,307 लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल