लाइव न्यूज़ :

अंडमान-निकोबार में कोरोना वायरस संक्रमण के चार नए मामले सामने आये

By भाषा | Updated: November 15, 2021 13:44 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 15 नवंबर अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के चार नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,674 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ये नए मामले संक्रमितों के संपर्कों का पता लगाने के दौरान सामने आए। उन्होंने बताया कि यहां पर कोविड-19 से पीड़ित 11 लोगों का इलाज चल रहा है और ये सभी मरीज दक्षिण अंडमान जिले में हैं। दो अन्य जिले उत्तर और मध्य अंडमान तथा निकोबार कोरोना वायरस से मुक्त हैं।

उन्होंने बताया कि कुल 7,534 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 129 है और पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है।

प्रशासन ने अब तक कोविड-19 के लिए 6.15 लाख से अधिक नमूनों की जांच कराई है।

अधिकारी ने बताया कि कुल 5,18,236 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं