लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, तीन कोविड-19 से संक्रमित पाये गए

By भाषा | Updated: May 20, 2021 20:30 IST

Open in App

दंतेवाड़ा, 20 मई छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में चार नक्सलियों ने बृहस्पतिवार को आत्मसमर्पण कर दिया और उनमें से तीन कोविड​​​​-19 से संक्रमित पाये गए। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में एक पति-पत्नी भी शामिल हैं। यह जानकारी पुलिस ने दी।

दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से एक नक्सली पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि ये नक्सली बोडली गांव स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के शिविर पहुंचे और वहां आत्मसमर्पण किया।

उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने कहा कि वे पुलिस के पुनर्वास अभियान 'लोनवरातु' से प्रभावित हुए और ‘‘खोखली माओवादी विचारधारा’’ से निराश थे।

उन्होंने बताया कि चारों में से एक सोन सिंह उर्फ ​​शिवलाल मंडावी (24) बोडली पंचायत चेतना नाट्य मंडली (सीएनएम) के मुखिया के तौर पर सक्रिय था और उसके सिर पर एक लाख रुपये का इनाम था।

सीएनएम माओवादियों की सांस्कृतिक शाखा है।

एसपी ने बताया कि उसकी पत्नी रायमती मंडावी (22) और एक अन्य महिला नक्सली सुद्री कश्यप (20) सीएनएम सदस्य के रूप में सक्रिय थीं, जबकि जयराम कश्यप (22) एक मिलिशिया सदस्य था।

पल्लव ने कहा कि इन नक्सलियों की कोविड-19 जांच की गई और इनमें से तीन संक्रमित पाये गए। उन्होंने बताया कि संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू