लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: June 7, 2021 22:40 IST

Open in App

रायपुर, सात जून छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में एक इनामी नक्सली समेत चार नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि मिलिशिया कमांडर बोटी उर्फ भीमा वेट्टी (29), मिलिशिया डिप्टी कमांडर धुरवा कुंजाम (28), जनमिलिशिया सदस्य बुधराम उर्फ गुड्डू तामो (23) और सोमडू तामो (27) ने जिले के किरंदुल थाने में सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। नक्सली बोटी पर एक लाख रुपये का इनाम था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माओवादियों की दरभा डिवीजन की मलांगिर एरिया कमेटी अंतर्गत कार्यरत नक्सलियों ने माओवादी संगठन की खोखली विचारधारा से तंग आकर तथा लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया।

उन्होंने बताया कि पिछले 10 माह से दंतेवाड़ा जिले के विभिन्न गांवों में नक्सली संगठनों में सक्रिय लोगों की घर वापसी के लिए ‘लोन वर्राटू’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत थाना/शिविरों और ग्राम पंचायतों में संबंधित क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों के नाम चस्पा कर उनसे आत्मसमर्पण करने का अनुरोध किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ‘लोन वर्राटू’ अभियान के तहत अब तक 96 इनामी नक्सलियों सहित कुल 363 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद