लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में चार नक्सली गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 7, 2021 20:21 IST

Open in App

रायपुर, सात मार्च छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रविवार को दो स्थानों से चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से एक की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इनमें से तीन को कुआकोंडा थानांतर्गत एटेपल और जियाकोदटा गांवों के बीच एक जंगल से पकड़ा गया जबकि एक माओवादी कमांडर को आरणपुर थाना इलाके के मेडप गांव के निकट गिरफ्तार किया गया।

दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने कहा कि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला बल की अलग-अलग टीमों ने इस अभियान को अंजाम दिया।

उन्होंने कहा कि कुआकोंडा अभियान में गिरफ्तार किये गए नक्सलियों की पहचान बामन सोढी (22), हिडमा सोढी (22) और हिडमा माडवी (20) के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि आरणपुर में माओवादी मिलिशिया कमांडर पदम माडा (27) को गिरफ्तार किया गया। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?