लाइव न्यूज़ :

मुठभेड़ के बाद चार नक्सली गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 30, 2021 22:38 IST

Open in App

सुकमा, 30 अप्रैल छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के बाद चार नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र के रवापारा गांव के जंगल से चार नक्सलियों वंजामी जोगा (40), मड़कम नंदा (25), मड़कम रिंकू (20) और पदाम संतोष (20) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत बुधवार रात में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, डीआरजी और जिला बल के संयुक्त दल को गस्त में रवाना किया गया था। दल को बगड़ेगुड़ा, परिया, रावपारा और खुंडूसपारा गांव की ओर रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया, ‘‘अभियान के दौरान बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 रावपारा गांव के करीब शिविर में बैठे माओवादी वहां से भागने लगे। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों का पीछा किया लेकिन वह भागने में कामयाब रहे। बाद में पुलिस दल ने माओवादी शिविर को ध्वस्त कर दिया। सुरक्षा बलों ने नक्सली शिविर से दैनिक उपयोग का सामान, नक्सली टेंट, पॉलिथीन और पांच किलोग्राम का बारूदी सुरंग बरामद किया। जिसे वहीं नष्ट कर दिया गया।’’

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल जब नक्सलियों का पीछा करते हुए आगे बढ़ रहे थे तब दोपहर बाद करीब दो बजे नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने भी जवाब दिया और कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए, बाद में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर चार नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट से डीआरजी के दो जवान घायल हो गए जिनका मौके पर प्राथमिक उपचार किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों को जेल भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव