लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के चार और टीके हैं प्रक्रियाधीन: स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: January 12, 2021 22:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जनवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि कोविड -19 के चार और टीके प्रक्रियाधीन हैं तथा उनके विनिर्माता आपात इस्तेमाल की अनुमति के वास्ते दवा नियामक से संपर्क कर सकते हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने यहां एक पत्रकार वार्ता में कहा कि जायडस कैडिला, स्पूतनिक वी, बायोलोजिकल ई और जेन्नोवा अन्य प्रक्रियाधीन टीके हैं जो भारत में क्लीनिकल परीक्षणों के अग्रिम चरणों में हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ आने वाले दिनों में इनमें से कुछ टीकों के लिए आपात उपयोग अनुमति के वास्ते दवा नियामक से आवदेन किया जा सकता है। ’’

बातों को और स्पष्ट करते हुए भूषण ने कहा कि जायडस कैडिला ने अपने कोरोना वायरस टीके के दूसरे चरण के क्लीनिकल परीक्षण को पिछले साल दिसंबर में पूरा कर लिया और उसे अब तीसरे चरण की मंजूरी मिल गयी है।

उन्होंने कहा कि इसी तरह रूस के स्पूतनिक-वी कोविड-19 टीके का दूसरे चरण का परीक्षण भी पूरा कर लिया गया है और अब उसके भारतीय साझेदार डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज द्वारा उसके तीसरे चरण का परीक्षण किया जा रहा है।

स्वास्थ्य सचिव का कहना था कि बायोलोजिकल ई के मामले में उसके टीके के पहले चरण का क्लीनिकल परीक्षण दिंसबर में शुरू हुआ और दूसरा चरण मार्च में शुरू होने की संभावना है, इसी तरह जेन्नोवा के आरएनए आधारित कोविड-19 टीका भी पहले चरण के परीक्षण में है और उसका दूसरा चरण मार्च में हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू