लाइव न्यूज़ :

गुजरात के मोरबी में हेरोइन जब्ती मामले में एक नाइजीरियाई समेत चार और लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 21, 2021 22:37 IST

Open in App

अहमदाबाद, 21 नवंबर गुजरात के मोरबी से हाल में 120 किलोग्राम हेरोइन जब्ती के मामले में गिरफ्तार किए गए चार लोगों में एक नाइजीरियाई नागरिक भी शामिल है। राज्य के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नाइजीरियाई नागरिक माइकल क्रिस्टियन को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया और उस पर ‘अंगड़िया’ के जरिए वांछित आरोपी ईसा राव को मादक पदार्थ की आपूर्ति के लिए 30 लाख रुपये अंतरित करने का आरोप है।

गुजरात तट से दूर अरब सागर में एक पाकिस्तानी नौका से 600 करोड़ रुपये की 120 किलोग्राम हेरोइन की खेप पहुंचाई गई और राज्य के देवभूमि द्वारका जिले में सलाया के पास यह उतार दी गई। इसके बाद इसे मोरबी जिले के एक गांव में ले जाया गया जहां 14 नवंबर को एटीएस ने इसे जब्त कर लिया।

एटीएस ने एक विज्ञप्ति में बताया, ‘‘जामनगर जिले से गिरफ्तार किए गए तीन अन्य लोगों में से एक हाजी संधार नौका का मालिक है, जिसका इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास जखाऊ तट पर एक पाकिस्तानी नाव से हेरोइन की आपूर्ति लेने के लिए किया गया। हाजी का बेटा महबूब संधार उसी नाव का कप्तान था और मादक पदार्थ की खेप लेने के लिए उसे सलाया के पास उतार दिया।’’

इस मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें एक अरविंद यादव भी शामिल है, जो मादक पदार्थ के कुख्यात अपराधी भोला शूटर उर्फ भारत भूषण शर्मा के साथ काम करता था, जो वर्तमान में पंजाब की जेल में बंद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह