लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में चार और लोग ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए, पहले रोगी को अस्पताल से छुट्टी मिली

By भाषा | Updated: December 14, 2021 20:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में चार और लोग कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए हैं और ये सभी हाल में विदेश यात्रा कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का ओमीक्रॉन स्वरूप अब तक सामुदायिक स्तर पर नहीं फैला है और स्थिति नियंत्रण में है।

जैन ने संवाददाताओं से कहा, ''अब तक राजधानी में छह लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। उनमें से एक को छुट्टी दे दी गई है। उन सभी ने विदेश यात्रा की थी और उन्हें (इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय) हवाई अड्डे से लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

हवाई अड्डे से अब तक 74 यात्रियों को अस्पताल भेजा जा चुका है, जहां ओमीक्रोन के संदिग्ध रोगियों को पृथक करने और इलाज के लिए विशेष वार्ड बनाया गया है। उनमें से 36 को छुट्टी दे दी गई है और 38 अस्पताल में भर्ती हैं।

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाए गए पहले व्यक्ति को एलएनजेपी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

उन्होंने कहा कि रांची के रहने वाले 37 वर्षीय व्यक्ति ने तंजानिया से दोहा की यात्रा की थी और फिर 2 दिसंबर को कतर एयरवेज की उड़ान के जरिये दिल्ली आया था। वह एक सप्ताह तक दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में रुका था और उसमें संक्रमण के हल्के लक्षण दिखे थे।

जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार कोरोना वायरस के किसी भी प्रकार के प्रसार से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए 32 तरह की दवाओं का बफर स्टॉक बनाया जा रहा है।

जैन के हवाले से एक बयान में कहा गया है, ''नए ओमीक्रोन स्वरूप के प्रसार को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। दिल्ली सरकार नए मामलों पर पैनी नजर रखे हुए है और ओमीक्रोन से संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos