लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस से चार और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 1, 2020 23:04 IST

Open in App

पटना, एक दिसंबर बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान चार और व्यक्तियों की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या मंगलवार को 1,268 हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस अवधि में संक्रमण के 482 नए मामले सामने आए जिससे इस रोग से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,36,098 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पश्चिमी चंपारण में दो तथा पटना एवं वैशाली में जिले में एक-एक मरीज की मौत हो जाने के साथ प्रदेश में इस रोग से मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 1,268 हो गई।

राज्य में सोमवार अपराह्न 4 बजे से मंगलवार अपराह्न 4 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 482 नए मामले प्रकाश में आने के साथ इससे संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 2,36,098 हो गई है।

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 1,29,984 नमूनों की जांच की गई और 567 मरीज ठीक हुए हैं।

राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के 5,464 उपचाराधीन मामले हैं और मरीजों के ठीक होने की दर 97.15 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो