लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस से चार और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: January 8, 2021 19:45 IST

Open in App

पटना, आठ जनवरी बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से चार और मरीजों की मौत हो जाने से राज्य में मृतक संख्या शुक्रवार को बढ़कर 1428 हो गई। साथ ही कोविड-19 से अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,55,926 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से भागलपुर, मधुबनी, नवादा तथा पटना जिले में एक-एक मरीज की मौत हो जाने से राज्य में मृतक संख्या शुक्रवार को बढ़कर 1428 हो गयी।

जानकारी के अनुसार बिहार में बृहस्पतिवार अपराहन 4 बजे से शुक्रवार 4 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 452 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,55,926 हो गयी है। बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 91,407 नमूनों की जांच की गयी और कोरोना वायरस संक्रमित 504 मरीज ठीक हुए।

विभाग के अनुसार बिहार में अबतक 1,90,82,418 नमूनों की जांच की गयी है जिनमें संक्रमित पाए गए 2,50,447 मरीज ठीक हुए हैं। बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4050 है और कोरोना वायरस मरीजों के ठीक होने की दर 97.86 प्रतिशत है।

बिहार के सभी 38 जिलों में कोविड-19 टीकाकरण का शुक्रवार को पूर्वाभ्यास किया गया। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत के साथ राज्य प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एन के सिन्हा ने पटना स्थित चिह्नित स्थलों का जायजा लिया एवं पूर्वाभ्यास कर रहे अधिकारियों से बात की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे