लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और लोगों की मौत, 1350 नये मामले

By भाषा | Updated: April 1, 2021 20:55 IST

Open in App

जयपुर, एक अप्रैल राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के बृहस्पतिवार को 1350 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,34,499 हो गई है। राज्य में इस घातक संक्रमण से चार और लोगों की मौत हो गई जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 2822 हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को 1350 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,34,499 हो गई है जिसमें 9563 रोगी उपचाराधीन है।

नये मामलों में जयपुर में 242, कोटा में 139, उदयपुर में 123, जोधपुर में 114, डूंगरपुर में 100, चित्तोडगढ में 91, अजमेर में 90, राजसमंद में 85, भीलवाडा में 51, अलवर में 46, बीकानेर में 33, सिरोही में 31, सीकर में 30, हनुमानगढ में 28, झालावाड में 25 नये संक्रमित शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में 446 और कोरोना वायरस संक्रमित ठीक हुए। राज्य में अब तक कुल 3,22,114 संक्रमित ठीक हो चुके है।

राज्य में इस घातक संक्रमण से बृहस्पतिवार चूरू, जयपुर, कोटा, नागौर में एक-एक और संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक कुल 2822 लोगों की मौत हो चुकी है। जयपुर में 523, जोधपुर में 308, अजमेर में 225, कोटा में 170, बीकानेर में 167 उदयपुर में 130, भरतपुर में 120, पाली में 109 और सीकर में 101 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए