लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और लोगों की मौत, संक्रमण के 211 नए मामले

By भाषा | Updated: January 18, 2021 01:14 IST

Open in App

पटना, 17 जनवरी बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे में चार और व्यक्तियों की मौत हो जाने से राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या 1,457 हो गई है। वहीं, संक्रमण के 211 नए मामलों के बाद राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,58,739 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से बेगूसराय, बक्सर, जहानाबाद तथा सारण जिले में एक-एक मरीज की मौत हो जाने के बाद प्रदेश में इस रोग से संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 1,457 हो गई।

इसके साथ ही बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 211 नए मामले प्रकाश में आने के साथ इससे संक्रमित होने वालों की संख्या 2,58,739 हो गई है।

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 83,629 नमूनों की जांच की गई और कोरोना वायरस संक्रमित 383 मरीज ठीक हुए।

राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,712 है और ठीक होने की दर 98 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल