लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस से चार और मरीजों की मौत, संक्रमितों की संख्या बढकर 2,45,933 हुई

By भाषा | Updated: December 18, 2020 23:52 IST

Open in App

पटना, 18 दिसंबर बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से चार और मरीजों की मौत हो जाने से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 1341 हो गई। वहीं अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,45,933 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पटना में तीन एवं शेखपुरा जिले में एक मरीज की मौत हो जाने से प्रदेश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 1341 हो गयी।

बिहार में बृहस्पतिवार अपराहन 4 बजे से शुक्रवार 4 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 535 नए मामले प्रकाश में आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,45,933 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 1,22,444 नमूनों की जांच की गयी और कोरोना वायरस संक्रमित 581 मरीज ठीक हुए। बिहार में अबतक 1,68,74,214 नमूनों की जांच की गयी है जिनमें संक्रमित पाए गए 2,39,538 मरीज ठीक हुए हैं।

बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5053 है और मरीजों के ठीक होने की दर 97.40 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग