लाइव न्यूज़ :

केरल में ओमीक्रोन के चार और मामले सामने आए, संक्रमितों की कुल संख्या 11 हुई

By भाषा | Updated: December 18, 2021 21:00 IST

Open in App

तिरुवनतंपुरम, 18 दिसंबर केरल में शनिवार को ओमीक्रोन संक्रमण के चार और मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 11 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

तिरुवनतंपुरम में कोरोना वायरस के इस स्वरूप से दो लोग संक्रमित मिले। इनमें से एक की आयु 17 और दूसरे की 44 वर्ष है। मलप्पुरम में 37 वर्षीय व्यक्ति जबकि त्रिशूर में 49 वर्ष का व्यक्ति संक्रमित पाया गया।

स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने एक विज्ञप्ति में कहा, ''तिरुवनंतपुरम में संक्रमित पाया गया 17 वर्षीय व्यक्ति ब्रिटेन से आया था, जबकि 44 वर्षीय व्यक्ति चार्टर्ड फ्लाइट के जरिये ट्यूनीशिया से आया था। मलप्पुरम में मिला मरीज तंजानिया से आया था, जबकि त्रिशूर का मूल निवासी केन्या से आया था।''

जॉर्ज ने कहा कि चूंकि केन्या और ट्यूनीशिया उच्च जोखिम वाले देशों की सूची में नहीं हैं, इसलिए इन रोगियों को खुद को पृथक करने के लिए कहा गया।

मंत्री ने कहा कि 17 वर्षीय लड़का 9 दिसंबर को अपने पिता, मां और बहन के साथ ब्रिटेन से राज्य पहुंचा था। उसकी दादी भी उनके संपर्क में आई थीं और सभी का इलाज चल रहा है।

मलप्पुरम में मिला मरीज दक्षिण कर्नाटक का मूल निवासी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है क्योंकि वह 13 दिसंबर को आगमन पर संक्रमित पाया गया था।

राज्य के एर्नाकुलम जिले में 12 दिसंबर को ओमीक्रोन का पहला मामला सामने आया था जब ब्रिटेन से लौटा एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया था। 15 दिसंबर को नए वेरिएंट के चार और मामलों की पुष्टि हुई थी। कल दो मामलों की पुष्टि हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा