लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद मारपीट मामले में चार और गिरफ्तार, अबतक नौ आरोपी पकड़े गए

By भाषा | Updated: June 17, 2021 21:20 IST

Open in App

गाजियाबाद, 17 जून उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इससे पहले बुजुर्ग का सोशल मीडिया पर कथित वीडियो सामने आया था जिसमें उन्होंने ‘जय श्री राम’ का नारा नहीं लगाने पर पिटाई करने का आरोप लगाया था।

अधिकारियों ने बताया कि मामले में अब तक कुल नौ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि अब्दुल शमद सैफी पर पांच जून को हमला हुआ क्योंकि आरोपी उनके द्वारा बेची गई ‘ताबीज’ से नाखुश थे। पुलिस ने घटना में सांप्रदायिक कोण होने से भी इनकार किया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इराज राजा ने बताया, ‘‘चार आरोपियों हिमांशु, अनस, शावेज और बाबू को आज गिरफ्तार किया गया। अबतक कुल नौ लोगों की मामले में गिरफ्तारी हो चुकी है।’’

अधिकारियों के मुताबिक पुलिस ने इससे पहले कल्लू गुर्जर, परवेश गुर्जर, आदिल, इंतजार और सद्दाम उर्फ बौना को गिरफ्तार किया था जिनपर आरोप है कि वे गाजियाबाद के शहीद नगर इलाके में सैफी पर हुए हमले में कथित तौर पर शामिल हैं।’’

गौरतलब है कि सैफी के कथित वीडियो से पूरे देश से प्रतिक्रिया आई थी। इस वीडियो में सैफी यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि कुछ युवकों ने जबरन ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने को कहा और उनके साथ मारपीट की। वहीं जिला पुलिस ने कहा कि उन्होंने अपनी प्राथमिकी में ऐसा कोई आरोप नहीं लगाया है।

बुलंदशहर जिले के अनुपशहर निवासी सैफी की शिकायत पर घटना के दो दिन बाद सात जून को मारपीट और जबरन बंधक बनाने की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू