लाइव न्यूज़ :

बिल्डिंग मैटेरियल सप्लाई में लाखों रु का गबन करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 8, 2021 13:01 IST

Open in App

नोएडा(उत्तर प्रदेश), आठ जनवरी धर्म कांटे की फर्जी पर्ची बनवा कर बिल्डिंग मैटेरियल सप्लाई में लाखों रुपए का गबन करने वाले एक गैंग के चार बदमाशों पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने नगदी, कंप्यूटर, लैपटॉप, फर्जी पर्चियों सहित फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं ।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर 33 में रहने वाले कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक नवीन सोनी ने थाना सेक्टर 58 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह कुछ लोगों से रोड़ी, बदरपुर तथा डस्ट अपनी कंस्ट्रक्शन कंपनी के लिए लेते हैं।

उन्होंने बताया कि जिन लोगों से वह बिल्डिंग मैटेरियल ले रहे हैं, वे लोग धर्म कांटे की फर्जी पर्ची बनवा कर उनसे लाखों रुपए की ठगी कर रहे हैं। अपर उपायुक्त ने बताया कि घटना की रिपोर्ट 28 दिसंबर को दर्ज की गई थी। मामले की जांच कर रही थाना सेक्टर 58 पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में मुख्तियार, अर्पित राजपूत, राजेश कुर्मी तथा सिंटू को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग हरि ओम धर्म कांटा सेक्टर 61 पर अपने वाहन को तुलवाते थे तथा बाद में वजन बढाकर हरि ओम धर्म कांटा के नाम से फर्जी पर्ची बनाकर सप्लायर को देते थे।

उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने फर्जी पर्ची बनाने में प्रयोग होने वाला कंप्यूटर, लैपटॉप, 71 हजार रुपए नगद, घटना में प्रयोग होने वाले तीन ट्रक, फर्जी विजिटिंग कार्ड, मोबाइल फोन आदि बरामद किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह