लाइव न्यूज़ :

बिल्डिंग मैटेरियल सप्लाई में लाखों रु का गबन करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 8, 2021 16:56 IST

Open in App

नोएडा(उत्तर प्रदेश), आठ जनवरी धर्म कांटे की फर्जी पर्ची बनवा कर बिल्डिंग मैटेरियल सप्लाई में लाखों रुपए का गबन करने वाले एक गैंग के चार बदमाशों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने नकदी, कंप्यूटर, लैपटॉप, फर्जी पर्चियों सहित फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं ।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर 33 में रहने वाले कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक नवीन सोनी ने थाना सेक्टर 58 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह कुछ लोगों से रोड़ी, बदरपुर तथा डस्ट अपनी कंस्ट्रक्शन कंपनी के लिए लेते हैं।

उन्होंने बताया कि जिन लोगों से वह बिल्डिंग मैटेरियल ले रहे हैं, वे लोग धर्म कांटे की फर्जी पर्ची बनवा कर उनसे लाखों रुपए की ठगी कर रहे हैं। अपर उपायुक्त ने बताया कि घटना की रिपोर्ट 28 दिसंबर को दर्ज की गई थी। मामले की जांच कर रही थाना सेक्टर 58 पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में मुख्तियार, अर्पित राजपूत, राजेश कुर्मी तथा सिंटू को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग हरि ओम धर्म कांटा सेक्टर 61 पर अपने वाहन को तुलवाते थे तथा बाद में वजन बढाकर हरि ओम धर्म कांटा के नाम से फर्जी पर्ची बनाकर सप्लायर को देते थे।

उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने फर्जी पर्ची बनाने में प्रयोग होने वाला कंप्यूटर, लैपटॉप, 71 हजार रुपए नकद, घटना में प्रयोग होने वाले तीन ट्रक, फर्जी विजिटिंग कार्ड, मोबाइल फोन आदि बरामद किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन