लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए

By भाषा | Updated: April 11, 2021 12:30 IST

Open in App

श्रीनगर, 11 अप्रैल जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ रातभर चली दो मुठभेड़ों में चार आतंकवादी मारे गए जिनमें अनंतनाग जिले में सेना के एक जवान की हत्या की घटना में शामिल आतंकी भी शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को शोपियां और अनंतनाग जिलों में शुरू हुई मुठभेड़ों में मरने वाले आतंकवादियों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। एक आतंकवादी शनिवार देर रात मारा गया था।

इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में बिजबेहरा इलाके के सेमथान में मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।’’

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद वहां घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया जिसके बाद शनिवार को मुठभेड़ शुरू हो गई।

मुठभेड़ देर रात तक चलती रही और सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को फरार होने से रोकने के लिए इलाके में कड़ी घेराबंदी की।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ रविवार सुबह फिर शुरू हो गई और इसमें दो आतंकवादी मारे गए। तलाश अभियान अभी चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकवादी शुक्रवार को बिजबेहरा इलाके के गोरीवन में हवलदार मोहम्मद सलीम अखून की उनके घर के बाहर हत्या करने की घटना में शामिल थे।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा, ‘‘बिजबेहरा मुठभेड़ में सेना के जवान की हत्या के लिए जिम्मेदार आतंकवादी दो दिन के भीतर मारे गए।’’

इससे पहले, पड़ोसी शोपियां जिले के हादीपुरा इलाके में मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और इसके साथ ही मुठभेड़ में मारे जाने वाले आतंकवादियों की संख्या बढ़कर तीन हो गई।

शोपियां में मुठभेड़ में एक आतंकवादी शनिवार को मारा गया था।

कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से एक हाल-फिलहाल में ही आतंकवादी संगठन में शामिल हुआ था और सुरक्षाबलों ने उससे आत्मसमर्पण करने को भी कहा था।

उन्होंने कहा, ‘‘माता-पिता ने भी अपील की लेकिन अन्य आतंकवादियों ने उसे आत्मसमर्पण नहीं करने दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह