लाइव न्यूज़ :

दूषित खाना खाने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

By भाषा | Updated: October 17, 2021 19:55 IST

Open in App

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश), 17 अक्टूबर बलरामपुर जिले के शिवपुरा क्षेत्र में रविवार को दूषित भोजन खाने से दो बच्चियों समेत एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ए. के. सिंहल ने बताया कि शिवपुरा क्षेत्र के गोकुली गाँव में भोजन करने के बाद कंचना (65), सुमन (30), रजनी (सात) और शालिनी (तीन) को उल्टी-दस्त शुरू हो गये। उन्होंने बताया कि सभी को अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई लेकिन उससे पहले ही चारों की मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे।

सिंहल ने बताया कि दूषित भोजन खाने से बीमार हुई तीन साल की बच्ची पिंकी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव का दौरा कर ग्रामीणों को दवाएं वितरित कीं। उन्होंने ग्रामीणों से अनुरोध किया है कि बासी भोजन न करें तथा पानी उबाल कर पियें। उन्होंने कहा कि उल्टी-दस्त या किसी प्रकार की समस्या होने पर गाँव में तैनात की गई स्वास्थ्य विभाग की टीम को अवगत कराएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे