लाइव न्यूज़ :

समयपुर बादली में एक ही परिवार के चार सदस्य मृत मिले, पुलिस को आत्महत्या का संदेह

By भाषा | Updated: November 30, 2021 14:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में मंगलवार सुबह एक घर में दो बच्चों समेत एक ही परिवार के चार सदस्य मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि अमित कुमार (30), उनकी 25 वर्षीय पत्नी और छह साल की बेटी तथा तीन साल का बेटा घर में मृत मिले।

पुलिस ने बताया कि मौत की वजह का पता अभी नहीं चल पाया है। हालांकि, प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या और जहर खाने का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम में होगी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि अगर यह आत्महत्या का मामला है तो ऐसी क्या परिस्थिति रही होगी कि परिवार को यह कदम उठाना पड़ा।

उन्होंने बताया कि इस परिवार के एक रिश्तेदार ने पुलिस को इस घटना के बारे में सुबह में जानकारी दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां