लाइव न्यूज़ :

समयपुर बादली में एक ही परिवार के चार सदस्य मृत मिले, पुलिस को आत्महत्या का संदेह

By भाषा | Updated: November 30, 2021 19:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में मंगलवार सुबह एक घर में दो बच्चों समेत एक ही परिवार के चार सदस्य मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि अमित कुमार (30), उनकी 25 वर्षीय पत्नी और छह साल की बेटी तथा तीन साल का बेटा घर में मृत पाए गए।

पुलिस ने बताया कि मौत की वजह का पता अभी नहीं चल पाया है। हालांकि, पहली नजर में ऐसा लगता है कि कुमार ने अपनी पत्नी और बच्चों को जहर देने के बाद खुद को फांसी लगा ली। पुलिस ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर ही लगेगा।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर यह आत्महत्या का मामला है तो भी, इसकी जांच की जाएगी कि किन परिस्थितियों में परिवार को यह कदम उठाना पड़ा।

उन्होंने बताया कि मकान में कुमार और उनके भाई का परिवार रहता था। कुमार के भतीजे ने सुबह उन्हें फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा और पुलिस को सूचना दी।

अधिकारी ने बताया कि कुमार और उसकी पत्नी के बीच का रिश्ता तनावपूर्ण था और दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। कुमार की पत्नी कुछ महीने पहले उसे छोड़कर चली गई थी।

करीब दो सप्ताह पहले जब वह लौटी तब कुमार के परिजनों ने उससे पत्नी को स्वीकार करने और उसके साथ राजी-खुशी रहने को कहा। उन्होंने बताया कि सबकुछ सही चल रहा था, संयुक्त परिवार में सभी खुश थे।

पुलिस के अनुसार, एक क्लिप फैक्टरी में काम करने वाले कुमार और उसकी पत्नी के बीच कुछ विवाद था।

उन्होंने बताया कि हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं में समयपुर बादली थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले 2018 में उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक ही परिवार के 11 सदस्यों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे