नयी दिल्ली, 21 जून दिल्ली के जाफरपुर कलां में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ के बाद कुख्यात नंदू गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान चार में से तीन आरोपी गोली लगने से घायल हो गए।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरोह के सदस्य नजफगढ़ इलाके में एक कारोबारी की हत्या की साजिश रच रहे थे। उन्होंने कहा कि अभी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।