लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में एक पूर्व पुलिसकर्मी सहित जैश-ए-मोहम्मद के चार सदस्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 27, 2020 15:26 IST

Open in App

श्रीनगर, 27 दिसंबर जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में रविवार को आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनमें से एक पूर्व पुलिसकर्मी भी शामिल है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने जिले के हयातपोरा इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने बताया, ‘‘तलाशी के दौरान एक वाहन ने भागने का प्रयास किया लेकिन उसे रोक लिया गया। कार सवारों ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें काबू कर लिया।’’

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए चार लोगों में से एक की पहचान पूर्व एसपीओ अल्ताफ हुसैन के रूप में हुई है। अन्य तीन की पहचान शबीर अहमद भट, जमशीद मगरे और जाहिद डार के रूप में हुई है।

हुसैन इस साल की शुरुआत में पुलिस बल छोड़ कर फरार हो गया था। वह जहांगीर नामक व्यक्ति के साथ दो एके-47 राइफल लेकर फरार हुआ था। जहांगीर पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘आगे की जांच में पता चला कि समूह प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा है और इलाके में विध्वंसकारी गतिविधियों को अंजाम देने की मंशा से सक्रिय था।’’

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों के कब्जे से हथियारों के साथ अन्य सामग्री बरामद हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर