लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, 11 लग्जरी वाहन बरामद

By भाषा | Updated: February 28, 2021 17:29 IST

Open in App

नोएडा (उप्र),28 फरवरी गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा से पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के कथित चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इनके पास से 11 लग्जरी कारें बरामद की है, जो उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली आदि राज्यों से चोरी गई थीं। इस गिरोह का कथित सरगना फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने रविवार शाम को एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि थाना बीटा-2 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर इस्माइल व वाहिद (निवासी गाजियाबाद), फिरोज खान (निवासी नीमच, मध्य प्रदेश) तथा दिनेश चंद्र सुतार (निवासी चित्तौड़गढ़ राजस्थान) को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि इनका एक साथी अर्सिल (निवासी गाजियाबाद) मौके से फरार है।

डीसीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से एक कंपनी में छिपा कर रखी गई 11 लग्जरी कारें बरामद की गई हैं।

उन्होंने बताया कि बरामद कारें लखनऊ, दिल्ली, गाजियाबाद सहित विभिन्न जगहों से चोरी की गई है।

सिंह के मुताबिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि वे चोरी की कारों को मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान में तीन लाख से चार लाख के बीच में बेचते हैं।

उन्होंने दावा किया कि गिरोह का सरगना अर्सिल है।

पुलिस ने बताया कि अर्सिल अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑटोमेटिक कारों का लॉक खोलता है, तथा उन्हें चोरी करता है।

सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से दो पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले