लाइव न्यूज़ :

कार में ‘लिफ्ट’ देकर लूटपाट करने वाले गिरोह के चार सदस्य पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 12, 2021 19:59 IST

Open in App

नोएडा, 12 अगस्त कार में ‘लिफ्ट’ देकर लूटपाट करने वाले एक गिरोह के चार बदमाशों को थाना सेक्टर 24 पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है जबकि दो बदमाशों को पुलिस ने पीछा करके पकड़ लिया। यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

पुलिस अधिकारी के अनुसार इन बदमाशों ने लूटपाट की कई वारदातें करना स्वीकार किया है। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त कार, देसी तमंचा आदि बरामद किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि बुधवार रात में थाना सेक्टर 24 पुलिस जांच कर रही थी, तभी एक कार में सवार होकर कुछ लोग आते दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तब उन्हें रुकने का इशारा किया तो कार सवारों ने कार रोकने की बजाय पुलिस दल पर जान से मारने के इरादे से ताबड़तोड़ गोली चला दी।

अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई और पुलिस द्वारा चलाई गई गोली बीरेन्द्र और नवीन के पैर में लगी। उन्होंने बताया इन बदमाशों के दो साथी जीतू और सत्येंद्र मौके से भाग गए जिन्हें पुलिस ने पीछा करके पकड़ लिया।

अपर उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि इन बदमाशों ने नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, दिल्ली सहित कई जगहों पर लूटपाट की दर्जनों वारदातों को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि इन लोगों ने सेक्टर 22 से एक युवक को लिफ्ट देकर कुछ समय पूर्व लूटपाट की थी। अपर उपायुक्त ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार, देसी तमंचा, कारतूस आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इनसे पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर