लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल में मिलावट के लिए सॉल्वेंट की आपूर्ति करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 9, 2021 18:19 IST

Open in App

प्रयागराज, नौ जून उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी और आसपास के जिलों में ऑयल टैंकरों से पेट्रोल पंपों पर मिलावट के लिए सॉल्वेंट की आपूर्ति करने वाले गिरोह के सरगना समेत चार लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया। इस दौरान एक टैंकर, 11,500 लीटर सॉल्वेंट एवं 1,95,000 रुपये बरामद किया गया।

पुलिस उपाधीक्षक (एसटीएफ) नवेंदु कुमार ने बताया कि एसटीएफ की टीम ने यह गिरफ्तारी प्रतापगढ़ के फतनपुर स्थित मां विंध्यवासिनी ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप (एस्सार) पर की। उन्होंने बताया कि एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड इकाई के निरीक्षक केशव चंद्र राय के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम ने अभियुक्त राजकुमार जायसवाल, विपिन मिश्रा, अंकित भार्मा और बरमदीन को गिरफ्तार किया। गिरोह का सरगना राजकुमार जायसवाल वर्ष 2000 में भी पेट्रोल डीजल के अवैध धंधे में शामिल होने के आरोप में जेल जा चुका है।

कुमार ने बताया कि राजकुमार ने जेल से रिहा होने के बाद नए सिरे से इस धंधे को शुरू किया। वह रायबरेली की एककैप मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के संचालक नरेश अग्रवाल और उसके पोते प्रणव अग्रवाल के संपर्क में आया। नरेश अग्रवाल और प्रणव अग्रवाल अपनी केमिकल कंपनी की आड़ में पेट्रोल और डीजल में मिलावट के काम आने वाले सॉल्वेंट का अवैध धंधा करते थे। राजकुमार ने इन्हीं दोनों से सॉल्वेंट की खरीद की।

उन्होंने बताया कि राजकुमार 50-55 रुपये प्रति लीटर के भाव पर सॉल्वेंट खरीदकर उसे पेट्रोल पंप के संचालकों को 60-65 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बेचता था। दिलचस्प है कि बुधवार को ही सोशल मीडिया पर राजकुमार जायसवाल का अपहरण होने की गलत सूचना वायरल हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है