लाइव न्यूज़ :

गुजरात में एक कार के कुएं में गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 8, 2021 14:44 IST

Open in App

मोरबी (गुजरात), आठ नवंबर गुजरात के मोरबी जिले में सड़क किनारे बने एक कुएं में एक कार के गिरने से एक ही परिवार की दो महिलाओं और दो नाबालिग लड़कों की मौत हो गई।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटना रविवार देर रात वांकनेर तालुका के कनकोट गांव के पास हुई।

वांकनेर तालुका के पुलिस निरीक्षक वीडी वाघेला ने बताया कि प्राथमिक जांच से प्रतीत होता है कि किराए पर ली गई कार के चालक ने झपकी लगने के कारण वाहन पर से संतुलन खो दिया और कार सड़क किनारे बने एक कुएं में जा गिरी।

उन्होंने बताया कि वाहन चालक, गाड़ी में सवार रतिलाल प्रजापति (69) और उनका बेटा दिनेश (43) कार से बाहर निकलने में कामयाब रहे और उनकी जान बच गई, लेकिन हादसे में प्रजापति की पत्नी मंजुला (60), बहू मीना (43) और पोते आदित्य (16) तथा ओम (7) की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि प्रजापति की शिकायत के आधार पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और उसकी तलाश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता