लाइव न्यूज़ :

गोवा में आईआईटी परिसर के नए स्थल के चयन के लिए चार सदस्यीय समिति गठित करेंगे: सावंत

By भाषा | Updated: January 18, 2021 14:27 IST

Open in App

पणजी, 18 जनवरी गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में प्रस्तावित आईआईटी परिसर के नए स्थान के चयन के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन करेगी।

पहले जिस स्थल का चयन किया गया था उसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया था। जिसके बाद पिछले हफ्ते गोवा सरकार ने घोषणा की थी कि आईआईटी परिसर अब उत्तर गोवा जिले के सत्तारी तालुका के शेल-मेलौलिम गांव में नहीं बल्कि किसी अन्य हिस्से में बनाया जाएगा।

सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में सावंत ने कहा कि गोवा सरकार राज्य में आईआईटी परिसर स्थापित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है हालांकि परियोजना के लिए स्थल का चयन अभी नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम चार सदस्यीय एक समिति का गठन करेंगे जो प्रस्तावित आईआईटी परिसर निर्माण के लिए विभिन्न स्थलों पर विचार-विमर्श करेगी। हम देखेंगे कि परियोजना के लिए भूखंड के क्या विकल्प उपलब्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू