लाइव न्यूज़ :

महाजेनको कोयला ट्रक धोखाधड़ी मामले की जांच के लिये चार सदस्यीय समिति गठित

By भाषा | Updated: October 2, 2021 00:00 IST

Open in App

नागपुर, एक अक्टूबर महाराष्ट्र राज्य बिजली उत्पादन कंपनी (महाजेनको) ने 28 सितंबर को कोराडी ताप विद्युत संयंत्र (केटीपीएस) की उच्च गुणवत्ता वाले कोयले की एक खेप को कहीं और भेज दिये जाने और चोरी कर लिये जाने के मामले की जांच के लिए शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय समिति गठित की।

कंपनी ने बयान में कहा कि चार सदस्यीय समिति के अध्यक्ष महाजेनको के निदेशक (कोयला खनन) पुरुषोत्तम जाधव होंगे।

अधिकारियों के अनुसार, वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड की गोंडेगांव खदान से केटीपीएस के लिए कोयला ले जा रहे एक ट्रक को एक निजी प्रतिष्ठान की ओर मोड़ दिया गया, जबकि घटिया गुणवत्ता वाले कोयले से लदे एक अन्य ट्रक को केटीपीएस पहुंचाया गया।

उन्होंने कहा कि दोनों ट्रकों में एक ही नंबर प्लेट लगी थी और उनके जीपीएस उपकरण में भी हेराफेरी की गई थी।

अधिकारियों ने कहा कि यह एक बड़ा घोटाला हो सकता है क्योंकि हर दिन 100 से अधिक ट्रक कोयले को केटीपीएस तक पहुंचाते हैं।

राज्य द्वारा संचालित महाजेनको ने इस सिलसिले में खापरखेड़ा पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब