लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता के घर पर लश्कर के चार आतंकवादियों ने हमला किया, दो की पहचान हुई : आईजी कश्मीर

By भाषा | Updated: April 1, 2021 18:56 IST

Open in App

श्रीनगर, एक अप्रैल कश्मीर के नौगाम क्षेत्र में बृहस्पतिवार को भाजपा नेता के घर पर लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें उनके सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई।

कश्मीर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया कि चार आतंकवादियों में से दो की पहचान कर ली गई है और दोनों श्रीनगर शहर के रहने वाले हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि हमलावरों को जल्द ही मार गिराएंगे।

कुमार ने बताया कि चार में से एक आतंकवादी बुर्का पहनकर आया था और भाजपा नेता अनवर अहमद के घर का मुख्य दरवाजा खुलवाने के लिए उसने गार्ड से महिला की आवाज में बात की।

पुलिस नियंत्रण कक्ष में शहीद पुलिस कर्मी रमीज रजा को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित कार्यक्रम से इतर आईजीपी ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘मुख्य दरवाजे पर एक संतरी था जबकि दो पुलिस कर्मी गार्ड रूम में थे। सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट है कि बुर्का पहनकर आए एक आतंकवादी ने मुख्य दरवाजा खटखटाया और महिला की आवाज में दरवाजा खोलने को कहा।’’

कुमार ने कहा कि संतरी ने जब दरवाजा खोला तो दो अन्य आतंकवादियों ने अंधाधुंध उसपर गोलीबारी शुरू कर दी जबकि चौथा उसकी राइफल के साथ चंपत हो गया।

उन्होंने बताया, ‘‘आतंकवादी आए और अंधाधुंध गोलीबारी की, जिससे जवान की मौके पर ही मौत हो गई।’’

आईजीपी ने बताया कि चार में से दो आतंकवादियों की पहचान हो गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआत में हमें लगा कि बुर्का पहना व्यक्ति महिला है लेकिन बाद में सीसीटीवी फुटेज का करीब से विश्लेषण करने से पता चला कि वह भी पुरुष है न कि महिला। चार आतंकवादियों में से दो की पहचान कर ली गई है और वे श्रीनगर शहर के रहने वाले हैं।’’

उन्होंने बताया, ‘‘ वे लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं। उनमें से एक शाहिद खुर्शीद डार है जो चनापुरा का रहने वाला है। दूसरे आतंकवादी का नाम उबैद शफी डार है। दोनों पिछले साल चार अन्य के साथ लश्कर में शामिल हुए थे।’’

आईजीपी ने कहा, ‘‘पुख्ता खुफिया सूचना मिलते ही हम उन्हें मार गिराएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल